Headlines

रोहतक में चाचा ने भतीजे का पेट चीरकर हत्या की:चाकू से कई वार किए, 2 साल पहले पैसे उधार लिए थे; परिवार में पथराव भी हुआ




रोहतक में रविवार को चाचा ने 27 वर्षीय भतीजे पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। चाचा ने चाकू से कई वार किए और पेट चीर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि बेटे को उसके चाचा ने आज अपनी परचून की दुकान पर बुलाया था। भतीजा जब मिलने पहुंचा तो चाचा ने अपने 4 साथियों के साथ उस पर हमला बोल दिया। परिवार के मुताबिक, भतीजे ने चाचा के किराना दुकान से करीब 2 साल पहले सामान उधार लिया था और इसी के पैसे को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। शनिवार रात भी दोनों के परिवार में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद चाचा के परिवार ने पथराव भी किया था। उधर, पुलिस रोहतक पीजीआई पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में चाचा और 4 साथियों पर केस दर्ज किया गया है। सिलसिलेवार जानिए क्या है पूरा मामला… ट्रॉमा सेंटर पहुंची पुलिस, जांच शुरू सिटी थाना के जांच अधिकारी एसआई संदीप कुमार के मुताबिक, कबीर कॉलोनी में युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलने के बाद ट्रॉमा सेंटर पहुंची, जहां कालू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद की वजह और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *