Headlines

राजगीर में 'हर घर तिरंगा' अभियान:स्पोर्ट्स अकादमी से निकली यात्रा, 500 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल; 'वंदे मातरम' के नारों से गूंजा इलाका




आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को राजगीर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजगीर खेल परिसर से शुरू हुई इस यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों और कोच समेत करीब 500 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में राष्ट्रध्वज लिए सड़क पर उतरे युवाओं से पूरा राजगीर शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा इलाका विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व स्पोर्ट्स अकादमी के डिप्टी डायरेक्टर मिथिलेश, राजगीर एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता और डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा के दौरान अकादमी के विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ी, कोच और फैकल्टी मेंबर्स पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए मार्च करते नजर आए। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा। खेल के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम सर्वोपरि: डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स अकादमी के डिप्टी डायरेक्टर मिथिलेश ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल और अनुशासन के साथ-साथ युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना होना सबसे अहम है। यह तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। आज हमारे युवा खिलाड़ियों ने जिस भारी ऊर्जा और अनुशासन के साथ इस यात्रा में हिस्सा लिया है, वह स्पष्ट दर्शाता है कि हमारी नई पीढ़ी खेल के मैदान से लेकर राष्ट्र निर्माण तक, हर मोर्चे पर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हर नागरिक घर पर फहराए तिरंगा: डीएसपी तिरंगा यात्रा में शामिल राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन का आंदोलन है। हमारा मुख्य उद्देश्य राजगीर अनुमंडल के हर नागरिक, विशेषकर युवाओं को उनके राष्ट्रीय कर्तव्यों और गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूक करना है। इस भव्य यात्रा के माध्यम से हम आम लोगों से अपील करते हैं कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं और समाज में शांति व सौहार्द बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *