![]()
करनाल पुलिस की सीआईए-1 टीम ने स्नैचिंग की एक वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस की यह कार्रवाई एएसआई संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर-16 टी-प्वाइंट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों की पहचान आकाश, मनीष और सन्नी निवासी जनकपुरी गली नंबर-4, करनाल के रूप में हुई है। तीनों से पूछताछ के दौरान स्नैचिंग की वारदात का खुलासा हुआ। 4 जुलाई की वारदात का खुलासा मामले के जांच अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने थाना शहर करनाल में दी शिकायत में बताया था कि बीती 4 जुलाई की शाम वह नई अनाज मंडी के पास से काम करके घर लौट रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उसे रोका, हाथापाई की और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता शिकायत के आधार पर थाना शहर करनाल में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए-1 टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Source link
करनाल में तीन मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार:छीना गया फोन बरामद, वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त, व्यक्ति से की थी हाथापाई
