Headlines

नेपानगर में सड़क नेटवर्क मजबूत करने की पहल:13 ग्रामीण सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव, विधायक मंजू दादू ने शिवराज सिंह चौहान से मांगी स्वीकृति




बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव सौंपे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए 13 प्रमुख सड़कों के निर्माण की स्वीकृति देने का आग्रह किया। 13 ग्रामीण सड़कों के निर्माण का रखा प्रस्ताव विधायक मंजू दादू ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे पत्र में बाड़ा जैनाबाद, बाकड़ी, चाकबारा, चिड़ियामाल, हैदरपुर, असीर, धुलकोट और सांईखेड़ाकला सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 13 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। साथ ही विकसित भारत ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। किसानों को कृषि उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी, जबकि विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों का आवागमन भी आसान होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को भी गति मिलेगी। शिवराज सिंह चौहान ने दिया आश्वासन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेपानगर क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। विधायक मंजू दादू ने उम्मीद जताई कि स्वीकृति मिलने के बाद हजारों ग्रामीण परिवारों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की यह पहल नेपानगर विधानसभा के विकास में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। परियोजनाओं को मंजूरी मिलने पर क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के साथ आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *