![]()
श्रीगंगानगर में सदर थाना क्षेत्र के खुराना आयशर ट्रैक्टर शोरूम में शातिर चोरों ने मंगलवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने शोरूम की तीसरी मंजिल से चढ़ाई की और फर्स्ट फ्लोर पर आकर दीवार में छेद किया और गेट खोलकर अंदर घुस गए। इसके बाद शोरूम से 2 लाख रुपए की चांदी की शील्ड्स, गल्ले में रखे 5 हजार कैश और अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। चोरी के दौरान चोरों ने शोरूम के फ्रिज से पानी की पांच बोतलें निकालकर पी लीं। साथ ही कोका-कोला और जीरा की बोतलें भी खाली कर दीं। शोरूम के मालिक विनोद खुराना ने बताया कि बुधवार सुबह जब वे शोरूम पहुंचे तो गेट टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है।
Source link
चोरी से पहले चोरों ने फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक पी:2 लाख की चांदी की शील्ड और कैश ले गए; दीवार में छेद कर घुसे थे
