Headlines

ब्यावर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण:राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर गाया राष्ट्रगान, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान




ब्यावर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर कमल राम मीणा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में एडीएम ब्रह्मलाल जाट और एसडीएम दिव्यांश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी समारोह में भाग लिया। कलेक्टर कमलराम मीणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने ब्यावर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया, साथ ही स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेने को कहा। एसपी कार्यालय में एसपी ने किया ध्वजारोहण
इसी क्रम में, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने ध्वजारोहण किया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ब्यावर पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में राजेश कसाना ने भी ध्वजारोहण किया। नगर परिषद ब्यावर में आयुक्त कीर्ति कुमावत, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में डॉ. संजय गहलोत और राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय में पीएमओ डॉ. एस.एस. चौहान ने भी ध्वजारोहण किया।
विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *