Headlines

हरदा में रिमझिम बारिश के बीच जवानों-छात्रों ने किया कदमताल:राजस्व मंत्री वर्मा ने ध्वजारोहण कर सेनानी-शहीद परिवारों को किया सम्मानित




हरदा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई मैदान मिडिल स्कूल ग्राउंड में आयोजित हुआ। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और कलेक्टर सिद्धार्थ जैन तथा एसपी शशांक के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस अवसर पर रिमझिम बारिश के बीच जवानों ओर स्कूली बच्चों ने उत्साह दिखाया और परेड में कदमताल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का एलईडी के माध्यम से प्रसारण किया गया। मंत्री वर्मा ने रंग-बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनके परिजनों, शहीदों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को शॉल, श्रीफल और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मंत्री वर्मा ने जिले के विकास और उपलब्धियों पर आधारित बधाई संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम के अंत में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चार स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विषयों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें गीत, नृत्य और लघुनाटिकाएं शामिल थीं, जिनकी दर्शकों ने सराहना की। परेड का नेतृत्व सूबेदार उमेश ठाकुर ने किया। इसमें विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, गाइड दल, रेडक्रॉस दल, शौर्य दल और पुलिस बैंड ग्रुप शामिल थे। महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने भी परेड में भाग लिया। समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। देखिए तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *