Headlines

बाड़मेर में मंत्री के.के. विश्नोई ने किया ध्वजारोहण:मार्च पास्ट की ली सलामी; बारिश की वजह से रिहर्सल पुलिस लाइन में हुई




बाड़मेर जिले में स्वतंत्रता दिवस आदर्श स्टेडियम में मनाया जा रहा है। जिला स्तरीय समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ध्वजारोहण करके मार्च पास्ट की सलामी ली। बारिश की वजह से रिहर्सल पुलिस लाइन में भी की गई थी। लेकिन शुक्रवार को बारिश नहीं होने से हर साल होने वाला जिला स्तरीय प्रोग्राम आदर्श स्टेडियम में किया जा रहा है। शुक्रवार नाइट में महावीर टाउन हाल में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक नाइट में 249 कलाकारों ने समूह डांस, लोकगीत, भक्ति नृत्य नृत्य नाटिका, एकल गायन एवं समूह गान की प्रस्तुतिया दी। करीब 93 मिनट में कलाकारों ने 17 प्रस्तुतियां दी गई। इसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दरअसल, बाड़मेर में लगातार बारिश के बाद आदर्श स्टेडियम में जगह-जगह पानी भर गया था। इस वजह से एक-दो दिन रिहर्सल बाड़मेर पुलिस लाइन में की गई थी। लेकिन अब शुक्रवार को बारिश नहीं होने पर आदर्श स्टेडियम में जल भराव स्थान पर मिट्‌टी डालकर लेवलिंग भी की गई। शनिवार को जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री के.के. विश्नोई सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य समारोह में इस बार मार्च-पास्ट परेड कमांडर पुलिस एसआई दिनेश के नेतृत्व में आरएसी, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, एनसीसी मिक्स दल एवं एनसीसी गर्ल्स की प्लाटूंस शामिल हुए। सांस्कृतिक नाइट में 17 प्रस्तुतियां, 93 मिनट किया कलाकारों ने प्रदर्शन स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत शुक्रवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में रात में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं के कलाकारों ने देशभक्ति, राजस्थान की लोक संस्कृति, नारी शक्ति एवं वीरता की गौरवगाथाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रोग्राम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद भक्ति नृत्य, राजस्थानी लोकगीत ‘केसरिया बालम’, राजस्थानी लोकनृत्य ‘घूमर’, भवाई नृत्य ‘पधारो राजस्थान री’, नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों तथा विभिन्न लोकनृत्यों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की मनोहारी छटा प्रस्तुत की। प्रोग्राम में एसपी चूनाराम जाट, एसडीएम यथार्थ शेखर, जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, टीचर, स्टूडेंट एवं शहरवासी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *