Headlines

रोहतक में किसान नेताओं को पुलिस ने किया डिटेन:हांसी जाने से रोका, पूर्व विधायक को भी पकड़ा, थाने में बैठाया




रोहतक में जीवन कुंडू के हत्यारों को पकड़ने की मांग व सीएम नायब सैनी के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए तैयार हो रहे किसान नेताओं व पूर्व विधायक बलराज कुंडू को पुलिस ने डिटेन कर लिया। पुलिस ने किसान नेताओं को थाने में बैठाए रखा। सीएम का कार्यक्रम खत्म होने के बाद छोड़ा गया। महम से पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने बताया कि वह राष्ट्रीय कुंडू खाप के प्रधान जयवीर कुंडू के साथ हिसार में जीवन कुंडू के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में डिटेन कर लिया। जब सीएम का कार्यक्रम खत्म हो गया तो उन्हें छोड़ा गया है। जीवन कुंडू को न्याय दिलाने की बजाय सीएम कर रहे ध्वजारोहण
पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि सीएम नायब सैनी हांसी में ध्वजारोहण करने पहुंच गए, जबकि वहां जीवन कुंडू की हत्या को लेकर ग्रामीण पिछले 14 दिन से रोष प्रकट कर रहे है। अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। सीएम के कार्यक्रम का विरोध भी हुआ, लेकिन सीएम नायब सैनी परिवार को न्याय दिलाने की बजाय कार्यक्रम में शामिल होकर पीड़ित परिवार का अपमान कर रहे है। प्रदेश में कानून व्यवस्था हुई अस्त व्यस्त
पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आज इतना बड़ा आंदोलन होने के बाद भी जीवन कुंडू के परिवार को न्याय नहीं मिल रहा, फिर आम आदमी कहां जाएगा। आम आदमी को तो न्याय की उम्मीद ही छोड़ देनी चाहिए। उचाना विधायक का भतीजा आरोपी
पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि जीवन कुंडू की हत्या करने वाला आरोपी उचाना से विधायक का भतीजा है। उसे बचाने के लिए सरकार ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ने उन्हें अब छोड़ा है तो हिसार जाकर परिवार से मुलाकात करेंगे। हांसी जाने से पहले इन लोगों को किया डिटेन
पुलिस ने हांसी में सीएम का विरोध करने के लिए जाने से पहले ही किसान नेताओं को डिटेन कर लिया। इनमें रिठाल के पूर्व सरपंच उमेद सिंह, किसान नेत्री मोनिका नैन, टिटोली से राष्ट्रीय कुंडू खाप के अध्यक्ष जयवीर कुंडू, ईश्वर टिटोली, लीला धामड़, बलवान धामड़, हुड्डा खाप के अध्यक्ष ओमप्रकाश हुड्डा, सुमेर, महेंद्र, नरेंद्र, रवि कुमार, सतपाल, संदीप सहित अन्य किसान शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *