BJP कार्यालय, हरदी बाजार समेत कलेक्ट्रेट, थानों और SECL कार्यालयों में भी हुआ ध्वजारोहण
देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस कोरबा जिले में पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्
.
मुख्य समारोह में पुलिस, एनसीसी और विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। परेड के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

पुलिस, NCC और स्कूली टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट
इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी समेत विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
BJP जिला कार्यालय में भी फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने राष्ट्रध्वज फहराया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
गोपाल मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

हरदी बाजार में प्रभात फेरी, स्कूलों में भी आयोजन
हरदी बाजार में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह रहा। थाना परिसर में एएसआई विजय सिंह ने ध्वजारोहण कर शहीदों को पुष्प अर्पित किए। ग्राम पंचायत भवन में सरपंच लोकेश्वर कंवर ने पंचगण और ग्रामीणों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया और प्रसाद वितरण किया।
प्रेस क्लब में भी राष्ट्रगीतों के बीच ध्वजारोहण किया गया। वहीं बीएनजी पब्लिक स्कूल, कलचुरी पब्लिक स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल,सरस्वती शिशु मंदिर और आर्यन पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने झांकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली।

कलेक्ट्रेट और SECL कार्यालयों में भी हुआ ध्वजारोहण
जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय, एसपी कार्यालय, थाना-चौकियों, SECL के जीएम कार्यालय, सेंट्रल वर्कशॉप और श्रमिक संगठनों के कार्यालयों में भी राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रशासन की ओर से सभी प्रमुख कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
पूरे जिले में दिनभर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और गौरव का माहौल देखने को मिला।
