![]()
जालौन में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और गरिमामय माहौल में मनाया गया। एसपी विनय कुमार सिंह ने कैंप कार्यालय उरई और पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद जवानों में मिष्ठान वितरित किया गया। ध्वजारोहण के बाद एसपी ने पुलिस लाइंस परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सिरसा कलार इंस्पेक्टर और कंप्यूटर ऑपरेटर को मिला रजत प्रशंसा चिन्ह उत्कृष्ट सेवाओं और सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर सिरसा कलार थाने के प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी मनोज कुमार को प्रशंसा चिन्ह रजत प्रदान किया गया। उपनिरीक्षक वरुण कुमार को रजत चिन्ह अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन और कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार को अपर मुख्य सचिव गृह विभाग/पुलिस महानिदेशक लखनऊ की ओर से प्रदान किया जाएगा। यूपी-112 के पुलिसकर्मी और होमगार्ड भी सम्मानित यूपी-112 में सराहनीय कार्य करने वाले हेड कांस्टेबल सनील कुमार, आरक्षी चंद्र पाल सिंह, मनीष गुप्ता, अमन कुमार, अरविन्द्र कुमार कुशवाहा और अजब सिंह को प्रशस्ति-पत्र दिया गया। इनके साथ होमगार्ड संतोष कुमार, अजय कुमार, शिव कुमार पाल और भान सिंह को भी सम्मानित किया गया। पुलिस और अभियोजन टीम के अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र सराहनीय कार्य के लिए एएसपी डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद, डीजीसी (फौजदारी) लखनलाल निरंजन, एडीजीसी बृजराज सिंह राजपूत व हृदयेश कुमार पाण्डेय और विशेष लोक अभियोजक शिवदास पाण्डेय को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा संयुक्त निदेशक अभियोजन रामसमुझ, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी ओम प्रकाश छांगला, अभियोजन अधिकारी विनोद कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी सोमवीर सिंह, डीसीआरबी निरीक्षक शिवकुमार राठौर, अपराध शाखा निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार और अभिसूचना इकाई निरीक्षक प्रेमनरायन को भी सम्मानित किया गया। कैलिया थानाध्यक्ष समेत विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मी सम्मानित कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, सीएम डैशबोर्ड उपनिरीक्षक रणधीर सिंह, आईजीआरएस उपनिरीक्षक कृष्ण पाल सरोज, सर्विलांस शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक रिकू चौधरी और परिवार परामर्श/मिशन शक्ति की महिला उपनिरीक्षक पूनम यादव को भी प्रशस्ति-पत्र दिया गया। कोतवाली उरई के उपनिरीक्षक विपुल गुर्जर और अमन दीक्षित सहित पुलिस कार्यालय और विभिन्न शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। गोताखोर अंगद और माखन ढीमर का भी सम्मान सराहनीय कार्य के लिए कोतवाली उरई के पुलिसकर्मियों के साथ कदौरा, जालौन और सर्विलांस शाखा में तैनात कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र दिए गए। विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गोताखोर अंगद ढीमर और माखन ढीमर को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण, पौधरोपण और सम्मान समारोह के जरिए पुलिस विभाग ने राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
Source link
स्वतंत्रता दिवस पर जालौन पुलिस ने फहराया तिरंगा:एसपी विनय कुमार सिंह ने उरई में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिले पदक और प्रशस्ति-पत्र
