![]()
अजमेर को प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत पांच वातानूकूलित बसें मिल चुकी है। जल्द ही इनका संचालन शुरू किया जाएगा। इनको फिलहाल नोसर में बनाए जा रहे ई-चार्जिंग स्टेशन में रखा गया है। ई-चार्जिंग स्टेशन का काम भी करीब एक माह में पूरा होने की उम्मीद है। इन बसों में यात्रियों को बस में चढ़ने और उतरने के लिए ऑटोमेटिक गेट की सुविधा मिलेगी। बस में पहली बार व्हील चेयर लिफ्ट भी लगाई गई है, ताकि दिव्यांग, बुजुर्ग को बस में चढ़ने व उतरने में परेशानी न हो। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरा लगा रखे हैं। इसके साथ ही आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए भी फायर सेफ्टी सिस्टम और बस के बाहर इमरजेंसी बटन लगा है। इसके साथ ही यहां गेट पर यात्री काउन्टिंग सेंसर व ड्राइवर के सामने सीसीटीवी का डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया गया है। 20 बस एक साथ हो सकेंगी चार्ज नगर निगम के नोसर में बनाए जा रहे चार्जिंग स्टेशन में बीस बसें एक साथ चार्ज हो सकेंगी। यहां दो चार्जर लगाए जा चुके है। और जल्द ही अन्य भी लगा दिए जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि एक बस 1 घंटा 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। एक बार चार्ज करने पर बस 200 किलोमीटर से ज्यादा चल सकेगी। 9 मीटर लंबी है बस, 36 यात्रियों की क्षमता 9 मीटर लंबी इस बस में 25 सीटें होंगी, जबकि इसकी कुल क्षमता (कैपेसिटी) लगभग 36 यात्रियों की है। इनमें 2 सीटें खास तौर पर दिव्यांगों के लिए भी तैयार की गई हैं। वहीं दो सीटें गर्भवती महिला और बुजुर्गों के लिए भी है। पांच रूट भी किए डिसाइड नगर निगम ने पांच रूट भी निर्धारित कर लिए हैं। पांचों ई-बसों का परिवहन विभाग में पंजीयन कराया गया। ई बसों का संचालन केन्द्रीय बस स्टैंड के सामने से किया जाएगा। रूट नम्बर एक अजमेर बस स्टैंड से पुष्कर वाया होकरा, रूट नम्बर दो गांधी भवन से टांटोटी, रूट नम्बर तीन माकड़वाली से श्रीनगर, परबतपुरा बाइपास, रूट नम्बर चार वरुण सागर से दौराई तथा रूट नम्बर पांच नौसर से किशनगढ़ है। भीलवाड़ा से आए ट्रेनर ड्राइवर इन बसों के संचालन के लिए ड्राइवर कंपनी की ओर से नियुक्त किए जाएंगे। हालांकि इन पांच बसों के लिए अलग से ड्राइवर भी आ चुके हैं। इनको ट्रेनिंग देने के लिए पांच ट्रेनर ड्राइवर भी आए हैं। भीलवाड़ा से आए ओमप्रकाश ने बताया-इन पांच बसों के ड्राइवर को ट्रेनिंग वे दे रहे है और ये यहां बसों को चलाएंगे।
Source link
अजमेर को 5 एसी ई-बस मिली, जल्द सड़कों पर दौडे़ंगी:दिव्यांगों के लिए चेयर लिफ्ट की भी सुविधा; सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे
