Headlines

बठिंडा में तिरंगा फहराने के दौरान बढ़ा विवाद:सम्मान समारोह में विधायक गिल और PCA चेयरमैन मेहता के बीच हुई नोकझोंक




बठिंडा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जगरूप सिंह गिल और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के चेयरमैन अमरजीत मेहता के बीच बहस हो गई। यह घटना 15 अगस्त को शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में तिरंगा फहराने के समय हुई। कार्यक्रम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मंडिया को राष्ट्रीय ध्वज फहराना था। स्टेडियम में कई गणमान्य व्यक्ति और मेहमान मौजूद थे। इसी दौरान विधायक गिल और चेयरमैन मेहता के बीच हुई बहस को कई कैमरों में कैद किया गया। सम्मान समारोह के समय हुई घटना घटना उस समय हुई जब कैबिनेट मंत्री मंडिया विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित कर रहे थे। मंत्री के बाईं ओर खड़े विधायक जगरूप सिंह गिल और उनके साथ मौजूद अमरजीत मेहता के बीच आगे आने को लेकर बातचीत हो रही थी। मीडियाकर्मी जब तस्वीरें ले रहे थे, तब विधायक गिल ने चेयरमैन मेहता को पीछे धकेलने का प्रयास किया। मंत्री मंडिया ने यह देखा। उसी दौरान, वहां मौजूद डीसी राजस्थिमन ने राष्ट्रगान शुरू होने की सूचना देते हुए सभी को ध्यान देने को कहा। मंत्री ने अमरजीत मेहता को अपनी दाईं ओर बुला लिया। विधायक जगरूप गिल और अमरजीत मेहता के बीच शहर में पिछले कई वर्षों से मतभेद देखे जा रहे हैं। विधायक गिल अक्सर सरकारी कार्यक्रमों में कम ही दिखाई देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *