Headlines

पिता से विवाद के बाद युवक गंगा में कूदा:बक्सर में पहले फोन कर बताया; पिता रोकने पहुंचे तो 100 मीटर दूर से लगाई छलांग




बक्सर-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर शनिवार को एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक की पहचान नरही थाना क्षेत्र के टुटवारी गांव निवासी श्याम नारायण पासवान के 22 वर्षीय पुत्र श्रीकांत पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपने पिता से विवाद के बाद यह कदम उठाया। घटना से पहले श्रीकांत ने अपने पिता श्याम नारायण पासवान को फोन कर गंगा में छलांग लगाने की जानकारी दी थी। बेटे की बात सुनकर पिता तुरंत उसे रोकने के लिए वीर कुंवर सिंह सेतु की ओर बाइक से रवाना हो गए। श्याम नारायण पासवान भरौली में खाद-बीज की दुकान पर काम करते हैं। नदी में कूदने के बाद पुल पर अफरा-तफरी
जब श्याम नारायण पासवान पुल पर पहुंचे, तो श्रीकांत उनसे लगभग 100 मीटर की दूरी पर था। इसी दौरान उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद पिता बाइक छोड़कर पैदल ही बेटे की ओर बढ़ने लगे। पिता को अपनी ओर आते देख श्रीकांत ने तुरंत गंगा नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, पिता यह नहीं बता पाए कि उनका बेटा किस बात को लेकर नाराज था। युवक के अचानक नदी में कूदने के बाद पुल पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर बक्सर गोलंबर पोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस युवक की तलाश में भी जुटी हुई है। घटना के पूरे कारणों की जानकारी जुटाने में लगी
घटना की जानकारी मिलते ही बक्सर गोलंबर पोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और युवक के पिता समेत आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस युवक की तलाश और घटना के पूरे कारणों की जानकारी जुटाने में लगी है। घटना के बाद परिवार के लोगों में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल युवक का कोई सुराग मिल पाया है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक की तलाश के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *