Headlines

धमतरी में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन:200 स्कूली छात्रों ने लिया भाग, प्रतिभागियों ने लगाए भारत माता के जयकारे, विजेताओं को मिला पुरस्कार




छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ एकता दौड़ का आयोजन किया गया। पुलिस द्वारा आयोजित इस दौड़ में लगभग 200 स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यह दौड़ नगरी के बजरंग चौक से शुरू होकर मुक्तिधाम तक आयोजित की गई। इसमें बालकों के लिए 5 किलोमीटर और बालिकाओं के लिए 2 किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई थी। सिहावा विधायक अंबिका मरकाम और नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। प्रतिभागियों ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने ‘भारत माता के जयकारे’ लगाए, जिससे पूरे नगर में उत्साह का माहौल बन गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को एक हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को पांच सौ रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को भी पुरस्कार से नवाजा गया। इस आयोजन को लेकर नगर वासियों और विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। नगरी एसडीओपी ने बताया कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना और एकता का संदेश देना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *