![]()
हाथरस में प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने स्वागत किया। यह कार्यक्रम शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे शहर के महक होटल में लगभग एक घंटे तक चला। इस अवसर पर मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से निसंकोच अपनी समस्या बताने का आग्रह किया और पूरी मदद का आश्वासन दिया। दिलेर ने हाथरस से अपने पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके दादा और पिता दोनों इस क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं, और अब वह स्वयं जनता की सेवा कर रहे हैं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने मंत्री का माल्यार्पण किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, राजेश सिंह गुड्डू, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष नितिन बागला, अरुण कुलश्रेष्ठ, प्रशांत शर्मा ललितेश, सुनीत आर्य, अभिषेक रंजन आर्य, प्रेम प्रकाश शर्मा, संजय अग्रवाल, मोनू वर्मा, नरेश शर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा, गौरव वाष्र्णेय, राकेश अग्रवाल, प्रवीण वार्ष्णेय, अमित वाष्र्णेय, विनय ठाकुर, रवि सरदाना सहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेंद्र दिलेर व अन्य व्यापारी नेता।
Source link
हाथरस में राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर का स्वागत:व्यापारियों को आश्वासन, कहा- किसी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे
