![]()
डीग पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर के दो अवैध कट्टे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई डीएसटी डीग और थाना कामां पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अगस्त को डीएसटी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर भजनस्थली रोड से टायरा की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए टायरा निवासी सफरून उर्फ सरफुद्दीन (32) पुत्र रहीम खान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर 315 बोर का एक अवैध कट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कामां में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसी तरह, डीएसटी को एक और सूचना मिली कि एक व्यक्ति कलावटा गांव से आगे नहर की पटरी के रास्ते नंदेरा की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने खूनी नहर की पटरी, नंदेरावास क्षेत्र में दबिश दी और पालड़ी निवासी नासिर (25) पुत्र जाकिर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी 315 बोर का एक अवैध कट्टा बरामद किया गया। इस मामले में भी थाना कामां में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों से अवैध हथियार रखने के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना कामां और डीएसटी डीग की टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमों में थाना कामां से थानाधिकारी सुनील कुमार, एएसआई देवेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल गजेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल मुस्तकीम, मुरारी सिंह, हरफूल और लखन सिंह शामिल थे। डीएसटी डीग टीम में प्रभारी वीरेंद्र सिंह, एसी 119 प्रेमचंद शर्मा, कॉन्स्टेबल शशिकपूर, कॉन्स्टेबल कपिल, कॉन्स्टेबल साहबुद्दीन और चालक लक्ष्मण शामिल रहे।
Source link
315 बोर के दो अवैध कट्टों के दो आरोपी गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, डीग और कामां पुलिस की कार्रवाई
