प्रतीकात्मक पुतले पर महिलाओं ने चप्पल मारी।
नर्मदापुरम के बालागंज क्षेत्र में शनिवार को सोशल मीडिया पर महिलाओं-बच्चियों की तस्वीरें आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट करने पर कुचबंदिया समाज ने प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे समाज के 50 से अधिक महिला-पुरुष इकट्ठा हुए। समाज के लोगों ने पोस्ट करने वाले के
.
प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने एक प्रतीकात्मक पुतला तैयार किया। इसे जूते-चप्पलों की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया गया। महिलाओं ने पुतले पर चप्पलें बरसाकर विरोध जताया। इसके बाद पुतले का दहन किया गया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
तस्वीरें देखें…

50 से अधिक लोगों ने प्रतीकात्मक पुतला फूंका।

पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस साइबर सेल से मामले की जांच कराएगा।
पुलिस ने साइबर जांच की मांग की
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कोतवाली थाने का स्टाफ और देहात थाना प्रभारी ऊषा मरावी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया।
टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि समाज की ओर से एक ज्ञापन दिया गया है, जिसमें सोशल मीडिया आईडी की शिकायत की गई है। मामले की साइबर सेल से जांच कराई जा रही है।
