दरभंगा से 2800 श्रद्धालु सुल्तानगंज रवाना:उत्तर वाहिनी गंगा से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जाएंगे, 1988 में शुरू हुई थी कांवड़ यात्रा




दरभंगा में रविवार रात बाबा भोलेनाथ की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा भूतनाथ डाक कांवरिया संघ के संस्थापक एवं संरक्षक जानकी नंदन चौधरी के नेतृत्व में 1800 डाक बम, 1000 कांवरिया और करीब 500 सेवादारों का विशाल जत्था सुल्तानगंज से बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले होरलपट्टी स्थित बाबा जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस दौरान पूरा इलाका ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। तीन लोगों से हुई थी शुरुआत संघ के संस्थापक एवं संरक्षक जानकी नंदन चौधरी ने बताया कि वर्ष 1988 से लगातार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। शुरुआत महज तीन लोगों से हुई थी, लेकिन बाबा भोलेनाथ की कृपा और श्रद्धालुओं की आस्था के कारण आज इस यात्रा में हजारों लोग शामिल होते हैं। हर वर्ष टीम सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ के दरबार में जलाभिषेक के लिए रवाना होती है। डाक बम और कांवरिया बम सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। सेवादार पूरी यात्रा के दौरान कांवरियों की सेवा, भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था में जुटे रहेंगे। श्रद्धालुओं के विशाल जत्थे के रवाना होने के दौरान सड़क पर भक्तिमय माहौल बना रहा। हाथों में कांवर और जुबां पर बाबा भोलेनाथ का नाम लिए श्रद्धालु उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *