![]()
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में आयोजित राज्यपाल के पारंपरिक ‘एट होम’ रिसेप्शन में पंजाब और हरियाणा की सियासत के कई बड़े चेहरे एक मंच पर नजर आए। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री परिवार सहित पहुंचे, जबकि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी और दोनों राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अलग-अलग राजनीतिक दलों और क्षेत्रों से जुड़े नेता एक ही मंच पर नजर आए। राज्यपाल ने सभी मेहमानों से मुलाकात की और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। ‘एट होम’ समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने एक साथ मिलकर देश की एकता और भाईचारे का संदेश दिया। पंजाब-हरियाणा के CM परिवार सहित पहुंचे रिसेप्शन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। दोनों मुख्यमंत्री परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष और सांसद भी रहे मौजूद कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और चंडीगढ़ सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद रहे। पंजाब से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। ‘एट होम’ रिसेप्शन में पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सेना के अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, बोर्ड-कॉरपोरेशन के चेयरमैन, डॉक्टर, पत्रकार, उद्योगपति और शहर की अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। वंदे मातरम और राष्ट्रगान से हुआ कार्यक्रम का आगाज पुलिस बैंड ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान हुआ। पंजाब लोक भवन को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशेष रूप से सजाया गया था।
Source link
गवर्नर के एट होम में नेताओं का जमावड़ा:परिवार सहित पहुंचे पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और चंडीगढ़ सांसद भी रहे मौजूद
