![]()
अंबाला कैंट में सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार और उसके पिता पर चापड़ व ईंटों से हमला किया गया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 से अधिक लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना बी.डी. फ्लोर मिल के पीछे स्थित एक मीट दुकान पर हुई। पीड़ित नितिन (33 वर्ष) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त 2026 को वह अपनी दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में मीट की दुकान चलाने वाले संजय, उसके बेटों और परिजनों ने इसका विरोध किया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस संबंध में नितिन ने पड़ाव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। थाने से शिकायत करके लौटा तो किया हमला शिकायत के अनुसार, 14 अगस्त की रात करीब 10 बजे नितिन जब पड़ाव थाने से अपनी दुकान पर लौटा, तो संजय, उसकी पत्नी नीतू, बेटे तुषार, नमन, साथी आर्यन, अनी, रीना, शुभम, रूबी, रजत, हीना, केवल, प्रवीण, नन्ना, कांडा, कर्ण सहित अन्य लोग हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में घुसकर नितिन के सिर पर चापड़ से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बीच-बचाव करने आए उसके पिता सेठी (उर्फ रमेश) को भी ईंटों और घूंसों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
Source link
अंबाला में दुकान में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला:थाने से शिकायत करके लौटा था युवक, सीसीटीवी कैमरा लगाने पर विवाद
