Headlines

वंदे मातरम के अपमान के विरोध में भाजपा का कैंडल:अजय मित्तल बोले- कांग्रेस देश से माफी मांगे; राष्ट्रीय गौरव के प्रति कांग्रेस कुंठित




दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता शनिवार रात सड़कों पर उतरे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देश पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल की अगुवाई में सेक्टर-7/8 ट्रैफिक लाइट से कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च सेक्टर-17/18 चौक स्थित मेजर संदीप सागर स्मृति स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि वंदे मातरम केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस गीत ने असंख्य देशभक्तों में देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का जज्बा पैदा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गायन का अनादर कर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। मित्तल ने कहा कि राष्ट्रगीत के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है।
महापौर बोले- राष्ट्रगीत का अपमान बलिदानियों का अपमान महापौर श्यामलाल बंसल ने कहा कि वंदे मातरम की प्रेरणा से स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और असंख्य वीरों ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। ऐसे राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जुड़ा विषय है। वंदे मातरम का अपमान लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और आजादी के अमर बलिदानियों के सम्मान से जुड़ा विषय है।
कैंडल मार्च में महापौर श्यामलाल बंसल, चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर, चेयरमैन बीबी सिंगल, कालका परिषद चेयरमैन कृष्ण लांबा, जिला महामंत्री जय कौशिक, भवनजीत सिंह सूदन सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति में नारे लगाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *