![]()
बठिंडा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान को लेकर किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने और उनके खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की। भाजपा के शहरी अध्यक्ष सरूप चंद सिंगला ने इस दौरान कहा कि युवा कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है क्योंकि हमारी संस्कृति और आजादी आंदोलन की आत्मा को ताला लगाने की कोशिश की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के दौरान अपमानजनक व्यवहार किया। कांग्रेस ने अतीत में इस गीत को ‘काटा-छांटा’ सिंगला ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब ‘वंदे मातरम’ गीत चल रहा था, उस समय सोनिया गांधी असहज दिखीं। उन्होंने कहा कि उस वक्त कांग्रेस के अन्य नेता भी खड़े थे, लेकिन सोनिया गांधी के इस व्यवहार को राष्ट्रीय गीत का अपमान माना गया। भाजपा ने जोर देकर कहा कि ‘वंदे मातरम’ वह गीत है जिसे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के आंदोलन के दौरान गाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अतीत में इस गीत को ‘काटा-छांटा’ था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सही किया। भाजपा का कहना है कि राष्ट्रीय गीत के दौरान सावधान रहना पड़ता है, लेकिन सोनिया गांधी ने इसका अनादर किया। मामला दर्ज करने की मांग भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक स्वर में मांग की कि सोनिया गांधी के खिलाफ इस घटना के लिए तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि यह देश की भावनाओं और राष्ट्रीय गौरव का अपमान है।
Source link
बठिंडा में BJP वर्करों ने कांग्रेस दफ्तर पर ताला जड़ा:सोनिया गांधी पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप; कहा-राष्ट्रीय गीत का नहीं सहेंगे अपमान
