![]()
वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शनिवार को शिमला के सीटीओ पर शाम के वक्त धरना-प्रदर्शन किया। शिमला के अलावा मंडी व अन्य स्थानों पर भी BJP ने प्रदर्शन किया। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री सुशील कड़शोली ने कांग्रेस नेतृत्व पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत का सम्मान किसी राजनीतिक विचारधारा का विषय नहीं, बल्कि देश के सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर सोनिया गांधी से कथित अपमान को लेकर देश से माफी मांगने की मांग की। कड़शोली ने कहा कि वंदे मातरम् का संबंध स्वतंत्रता आंदोलन और देश की राष्ट्रीय चेतना से रहा है। उन्होंने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की रचना वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजी शासन के खिलाफ राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनी और 1950 में इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा मिला। कांग्रेस पर लगाया दोहरे रवैये का आरोप भाजयुमो नेता ने कहा कि 1896 के कांग्रेस अधिवेशन में वंदे मातरम् का गायन हुआ था और आज उसी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर इसके अपमान के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए आत्ममंथन का विषय बताया। लोगों की भावनाएं आहत हुई: कड़शोली कड़शोली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने समय-समय पर देश की संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर ऐसी राजनीति की है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर भाजयुमो किसी तरह का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्षभर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व के कथित रवैये से राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर सवाल खड़े होते हैं। सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से कथित अपमान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इस प्रदर्शन में भाजयुमो और भारतीय जनता पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
Source link
हिमाचल में BJP का प्रदर्शन:कांग्रेस पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप, कड़शोली बोलें-लोगों की भावनाएं आहत हुई
