![]()
फतेहगढ़ साहिब के लोकसभा सांसद डॉ. अमर सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न सड़क परियोजनाओं और लोगों की लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. अमर सिंह ने केंद्रीय मंत्री से सरहिंद से लुधियाना तक राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत, नवीनीकरण और बेहतर रखरखाव की मांग की। इसमें सड़क पर लाइटों की व्यवस्था, ग्रीन बेल्ट का विकास और सर्विस रोड की मरम्मत व सुधार शामिल है। सांसद ने खरड़-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला शमशपुर में प्राथमिकता के आधार पर अंडरपास बनाने की भी मांग की। उन्होंने बताया कि हाईवे बनने के बाद कोटला शमशपुर गांव दो हिस्सों में बंट गया है। गांव के लोगों को तेज रफ्तार यातायात के बीच सड़क पार करने में कठिनाई होती है, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा है। इसलिए यहां अंडरपास का निर्माण आवश्यक है। एक्सप्रेसवे तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराने का अनुरोध डॉ. अमर सिंह ने साहनेवाल क्षेत्र के सूजातवाला रोड से लुधियाना-रोपड़ (रूपनगर) एक्सप्रेसवे तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि साहनेवाल एक महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है। एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से आसपास के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। इससे क्षेत्र के उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
Source link
सांसद अमर सिंह ने गडकरी से की मुलाकात:फतेहगढ़ साहिब में सड़क परियोजनाओं का मुद्दा उठाया; कोटला शमशपुर में अंडरपास बनाने का अनुरोध
