चंडीगढ़| कौमी इंसाफ मोर्चा व अन्य संगठनों ने शनिवार को बैरिकेड्स तोड़े और पुलिस से झड़प की। पुलिस ने 4 एफआईआर दर्ज कर कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ईमान सिंह मान, रछपाल सिंह, संत बाबा चरणजीत सिंह, जतिंदर सिंह, जसवीर सिंह, गुरपंत सिंह, मनदीप कौर व राजिंदर कौर सरां को गिरफ्तार किया गया। हीरा सिंह चौक पर एंबुलेंस में मरीज बनकर छिपने पर पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान, दपिंदर प्रताप, गोपाल व गुरप्रीत पर एफआईआर दर्ज हुई। मटौर बैरियर पर हिंसक झड़प में आर्म्स व पीडीपीपी एक्ट के तहत लक्खा सिधाना, भाना सिद्धू, गुरचरण सिंह, गुरदीप बठिंडा, सुखजिंदर खोसा, सुख गिल मोगा, पाल सिंह फ्रांस, बाबा राजा राज, गुरविंदर भंगू, सुरजीत फूल, बलजीत खालसा, अमितोज मान और नवदीप जलबेड़ा नामजद किए गए। 4 तलवारें व 2 गाड़ियां जब्त कर लुधियाना के तरुण जैन, हरकीरत, फतेह, गुरशांत, जसप्रीत, हरजीत, अमनदीप, अवतार व संदीप को गिरफ्तार किया गया।
Source link
पार्टी बदलने वालों को इस्तीफा देकर दोबारा जनता की अदालत में जाना चाहिए: तिवारी
