Headlines

Ludhiana News | Himachal NDPS Accused Escapes Police Custody



लुधियाना में हिमाचल प्रदेश पुलिस को चकमा देकर फरार हुए NDPS एक्ट के आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पालमपुर तहसील के गांव राजेहर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलि

.

शिकायतकर्ता ASI राकेश कुमार, थाना भवारना (कांगड़ा) ने बताया कि 13 अगस्त 2026 को मुकदमा नंबर 130 दर्ज किया गया था। इस मामले में NDPS एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसमें राहुल कुमार आरोपी है।

पूछताछ के सिलसिले में लेकर आई थी पुलिस

हिमाचल पुलिस की टीम आरोपी राहुल कुमार को पूछताछ के लिए लुधियाना लेकर आई थी। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हिमाचल पुलिस ने लुधियाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी

शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने राहुल कुमार के खिलाफ BNS की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *