Headlines

नवादा में महिला और 2 बेटियों की मौत:मर्डर या सुसाइड की आशंका, पुलिस जांच में जुटी




बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी 2 बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ला से जुड़ी है। पुलिस ने मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान लगभग अनीदा खातून (30), उसकी बेटी सरिया खातून (3) और सितारा खातून (4) के रूप में की गई है। अनीदा खातून का पति मोहम्मद साजिद लगभग 11 महीने पहले दुबई गया था और फिलहाल वहीं काम कर रहा है। इस घटना की सूचना मृतका के पति और परिजनों को दे दी गई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना… मां फंदे से लटकी मिली, दोनों बेटियां बेड पर डेड परिजनों के अनुसार, अनीदा खातून अपनी बेटियों के साथ घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में रहती थी। सोमवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला, तो लोगों ने उसे खोलने की कोशिश की। दरवाजा खुलने पर अनीदा खातून फंदे से लटकी मिली, जबकि उसकी दोनों बेटियां बिस्तर पर मृत पाई गईं। मौत का कारण फिलहाल साफ़ नहीं शवों की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला का शरीर पलंग से सटा हुआ था, जिससे यह संकेत मिलता है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को लटकाया होगा। इसके साथ ही गांव के लोगों के बीच चर्चा है कि मृतका और उसकी सास के बीच घरेलु विवाद होता रहता था जिससे परेशान होकर मृतका ने कदम उठाया हो। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस कोण से भी जांच कर रही है कि क्या महिला ने खुद आत्महत्या की और बच्चों का गला घोंट दिया। मृतक की सास और ससुर घर के निचले कमरे में रहते थे। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। बुंदेलखंड थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार ने बताया, ‘सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला 2 बच्चों के साथ फांसी लगाकर मृत हो गई है। सूचना के सत्यापन के लिए मौके पर पुलिस पहुंची। जांच चल रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कमरे से महिला का एक शव और 2 बच्चों की बॉडी बरामद की गई है।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *