Headlines

छिंदवाड़ा में दो दिन से बारिश नहीं:कल बरसात होने की संभावना, अब तक जिले में 589.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड




छिंदवाड़ा में पिछले दो दिनों से मौसम सुहावना है। सोमवार को भी मौसम ठंडा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 589.4 मिमी औसत बारिश हुई है। सामान्य औसत बारिश 1059 मिमी है। पिछले साल इसी समय तक 667 मिमी बारिश हो चुकी थी। इस बार पिछले साल के मुकाबले 77.6 मिमी कम बारिश हुई है। 16 अगस्त सुबह 8 बजे तक के 24 घंटे में जिले में 3.5 मिमी औसत बारिश हुई। इस दौरान तामिया में सबसे ज्यादा 18 मिमी और जुन्नारदेव में 14.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। उमरेठ में 4.4 और हर्रई में 2 मिमी बारिश हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *