Headlines

UP Evening Bulletin; Nitin Nabin New Team Announcement


.

आज की सबसे बड़ी खबर भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी के 8 चेहरों को शामिल करने को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर योगी सरकार द्वारा राशन कोटेदारों का कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति कुंतल किए जाने से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1- BJP की नई टीम में UP के 8 चेहरे, 2-मुस्लिम, सबसे ज्यादा तीन महिलाएं

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई कार्यकारिणी में यूपी के 8 चेहरों को जगह मिली है। सोमवार को हुए ऐलान में स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को महासचिव बनाया गया है। तारिक मंसूर और रेखा वर्मा दुबारा उपाध्यक्ष बने। भोला सिंह और संगीता यादव राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए। बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा तो अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। पूरी खबर पढ़ें

2- योगी बोले- कोटेदार का नाम सुनते ही चिढ़ होती थी, कमीशन 125 रुपए प्रति कुंतल किया

योगी सरकार ने राशन कोटेदारों का कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति कुंतल कर दिया है। इससे प्रदेश के 78 हजार से ज्यादा कोटेदारों को फायदा होगा। लखनऊ में सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले लोग आपको शक की निगाह से देखते थे। आपका सम्मान नहीं होता था। कोटेदार शब्द से ही लोगों को चिढ़ थी। पाप कोई और करता था और भुक्तभोगी आप बनते थे। पूरी खबर पढ़ें

3- लखनऊ में जेन-अल्फा सड़कों पर उतरे, हाईवे पर कई किलोमीटर लगा जाम

लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर सोमवार को 250 जेन-अल्फा छात्राएं सड़क पर उतर आईं। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय से ढाई किमी पैदल चलकर चौराहे पर पहुंचीं। 2-3 किमी लंबा जाम लगा रहा। छात्राएं DM को बुलाने पर अड़ी रहीं और बाद में DM आवास की ओर दौड़ पड़ीं। रोककर अधिकारियों ने बात की। आश्वासन मिलने पर वापस लौटीं। पूरी खबर पढ़ें

4- मेरठ में एटीएस ने जैश का संदिग्ध आतंकी पकड़ा, मसूद को गुरु मानता

यूपी ATS ने जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े संदिग्ध मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह मदरसे के नाम पर चंदा जुटाकर पाकिस्तान भेजता था। वह मसूद अजहर के भाषण और जेहादी साहित्य साझा कर लोगों को हिंसात्मक जेहाद के लिए उकसाता था। वह पूर्णिया का रहने वाला है। मेरठ के मदरसे में 2022 में मौलवी की डिग्री ली थी। 2 महीने पहले मेरठ आया था। पूरी खबर पढ़ें

5- राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SG बोले- अजनबियों को SIT रिपोर्ट नहीं दे सकते; सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हमें दीजिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने SIT को स्टेटस रिपोर्ट बंद लिफाफे में दाखिल करने को कहा है। सुनवाई के दौरान रिपोर्ट मांगने पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- जांच रिपोर्ट उनको नहीं दी जा सकती जो इससे जुड़े न हो। वकील ने कहा- हम अजनबी नहीं हैं। यह याचिका भारत की जनता की ओर से दायर की गई है। हमें सच जानने का मौलिक अधिकार है। पूरी खबर पढ़ें

अब अहम 8 खबरें…

6- मुस्कान को अरेस्ट करने वाली महिला दरोगा सस्पेंड, वीडियो बनाकर शेयर करती क्यूआर कोड

मेरठ में पति के टुकड़े करने वाली मुस्कान को गिरफ्तार करने वाली महिला दरोगा अनु को सस्पेंड कर दिया गया है। रविवार को उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। अनु 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर हैं और सौरभ हत्याकांड के समय ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थीं। इसके बाद ट्रांसफर एसएसपी ऑफिस में कर दिया गया था। मेरठ में पहली पोस्टिंग रोहटा थाने में मिली थी। पूरी खबर पढ़ें

7- सपा नेता और भाजपा पार्षद की 15 मिनट कुश्ती; नागपंचमी पर बनारस में अनोखा मुकाबला

वाराणसी में नागपंचमी पर BHU के बचऊ वीर अखाड़े में सपा नेता अमन यादव और भाजपा पार्षद राम सिंह कल्लू के बीच करीब 15 मिनट तक कुश्ती चली। एक-दूसरे को शिकस्त देने के लिए कई दांव-पेच आजमाए, लेकिन कोई किसी को हरा नहीं सका। मुकाबला बराबरी पर छूटा और 5100 रुपए की इनामी राशि बराबर बांट दी गई। एक दूसरे के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें

8- IPS की मां की हत्या हुई या हार्टअटैक? अंबेडकरनगर SP बोलीं- चोट के निशान नहीं

अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की मौत का मामला उलझ गया है। रविवार को घर में शव मिला था। एसपी ने बताया- पोस्टमॉर्टम में चोट के निशान नहीं मिले। हालांकि, मौत की वजह जानने के लिए विसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा। हार्ट की भी हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच कराई जाएगी। IPS बेटे ने शरीर के जेवर लूटने के बाद हत्या की आशंका जताई है। पूरी खबर पढ़ें

9- प्रयागराज के घरों में 3-3 फीट पानी भरा, लोग पहली मंजिल पर रहने को मजबूर

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 25 शहरों में सोमवार को बारिश हुई। प्रयागराज में देर रात से हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। कई कॉलोनियों और गलियों में 3-4 फीट तक पानी भर गए हैं। कारें और बाइकें डूब गई हैं। लोग पहली मंजिल पर रहने को मजबूर हैं। गलियों में नावें चल रही। सीतापुर, हरदोई और रायबरेली में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें

10- इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, घर में मिले लहूलुहान शव

इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घटना का खुलासा तब हुआ, जब दूध वाला घर में दूध देने पहुंचा। उसने काफी देर गेट खटखटाया पर दरवाजा नहीं खुला। झांका तो देखा कि महिला का शव आंगन में फर्श पर पड़ा था। बेटी का शव 10 मीटर दूर कमरे में चारपाई पर था। चारपाई पर खून से सनी दराती भी पड़ी थी। कमरे से आंगन तक खून फैला था। पूरी खबर पढ़ें

11- रामपुर में रोज चिकन-मटन मांगने पर पत्नी को मार डाला, पति बोला- डिमांड से परेशान था

रामपुर में पति ने सो रही पत्नी को टेबल फैन के तार से 6 जगह करंट लगाकर मार डाला। कनपटी, सिर, माथे और प्राइवेट पार्ट पर करंट लगाया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी रोज मटन-चिकन और महंगे कपड़े मांगती थी, जिसे वह पूरा नहीं कर पा रहा था। 2013 में शादी हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। शुरुआत में जमीन के विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। पूरी खबर पढ़ें

12- फर्रुखाबाद में 4 कांवडिए डूबे, गोरखपुर में नहाने गए 3 बच्चों की मौत

फर्रूखाबाद में गंगा नदी में जल भरने के दौरान चार कांवड़िए सोमवार तड़के डूब गए। इनमें तीन एक ही परिवार के थे। दो चचेरे भाई और एक उनका भतीजा था, जबकि चौथा युवक उनका पड़ोसी था। चारों पांचालघाट पर बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में चले गए। उधर, गोरखपुर में तालाब में नहाने गए 3 बच्चे डूब गए। जबतक ग्रामीण उनको बाहर निकालते उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

13- गोरखपुर में महिला बोली- शिक्षक पति नपुंसक है, डेढ़ साल तक बहाने बनाता रहा

गोरखपुर में महिला ने शिक्षक पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। पति सहित 8 ससुरालियों पर सच्चाई छिपाने का केस दर्ज कराया है। शिकायत में कहा- डेढ़ साल पहले शादी हुई, इसके बाद से पति हर दिन बहाने बनाकर दूरी बनाता रहा। शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तब उसकी असलीयत सामने आ गई। ससुराल वालों ने बीमारी छिपाकर मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है…

14- रायबरेली के 73 साल के बुजुर्ग की 5 फीट लंबी मूंछें, रोज लगाते हैं तेल

रायबरेली के कृष्णपुर ताला गांव के 73 वर्षीय शीतला दीन की पांच फीट लंबी मूंछें इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं। बुजुर्ग शीतला दीन ने बताया कि वह कई वर्षों से अपनी मूंछों को बढ़ा रहे हैं।इसको कभी काटे नहीं। मूंछें तेजी से बढ़ें इसके लिए वह रोज इसमें तेल लगाते हैं। इनको कानों के पास बांधकर रखते हैं। लंबी मूंछों के साथ वह जहां भी जाते, लोग सेल्फी लेने लगते हैं। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या रहेगा खास…

15- UPPSC कंप्यूटर असिस्टेंट टाइपिंग परीक्षा

18 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का कंप्यूटर सहायक परीक्षा टाइप टेस्ट लखनऊ में आयोजित किया गया है। इस परीक्षा में 169 अभ्यर्थी भाग लेंगे।

कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *