Headlines

Hingoli School Repair Starts After Abhijeet Deepke Video & CCTV Expose


मुंबई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपेक 15 अगस्त को अपने गांव पहुंचे थे।  - Dainik Bhaskar

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपेक 15 अगस्त को अपने गांव पहुंचे थे।

महाराष्ट्र के हिंगोली में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के गांव के सरकारी स्कूल में मरम्मत का काम शुरू हो गया है। ये काम दीपके के स्कूल का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की कमी का वीडियो बनाने के दो दिन बाद शुरू हुआ।

दरअसल, दीपके ने 15 अगस्त को संतुक पिंपरी गांव के जिला परिषद स्कूल का दौरा किया था। वे अपनी पार्टी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करने वहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का वीडियो बनाकर क्लासरूम की टूटी खिड़कियां और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव को उजागर किया था।

अभिजीत दीपके ने शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार की अनदेखी की वजह से गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है, और उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा लगाने की मांग की।

पंचायत ने शुरू कराया मरम्मत का काम

दीपके के दौरे के तुरंत बाद स्थानीय ग्राम पंचायत सक्रिय हुई और सरकारी स्कूल में मरम्मत का काम शुरू करने का आदेश दिया।

संतुक पिंपरी के सरपंच विजय पुरी ने मीडिया से कहा, “ दीपके स्कूल आए और उन्होंने यहां की सुविधाएं देखीं। उनके बताए इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कमियों पर हमने काम शुरू कर दिया है।”

उन्होंने बताया, “क्षतिग्रस्त खिड़कियां बदली जा रही हैं और खराब CCTV कैमरों को भी बदला जा रहा है। नई खिड़कियों के फ्रेम लगाए जा रहे हैं।”

सरपंच विजय पुरी ने ये भी कहा कि स्कूल के टॉयलेट में पानी की कमी की समस्या भी थी। उन्होंने बताया, “हमने वॉशरूम में चौबीसों घंटे पानी की सप्लाई की व्यवस्था कर दी है।”

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पिटाई से मौत

CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने सोमवार को मफीक के परिवार से मुलाकित की।

CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने सोमवार को मफीक के परिवार से मुलाकित की।

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की 15 अगस्त को हमले में लगी गंभीर चोटों से रविवार को मौत हो गई थी।

CJP के मुताबिक, मफीक 13 अगस्त को अपने गांव करिसुंडा के सरकारी स्कूल में CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान में शामिल हुए थे। उन्होंने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था। उसी शाम हथियारबंद लोगों ने उनके घर में घुसकर उन्हें पीटा।

CJP का कहना है कि हमलावरों ने उनसे माफी मांगते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा। इनकार करने पर परिवार पर हमला किया गया। इसमें हफीज और उनके पिता के सिर में गंभीर चोट आई।

सोमवार को CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका के साथ में प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात की। उनके साथ विजय मल्लांगी, अंकित भारद्वाज, आकाश प्रेम और सुधीर सांगवान मौजूद थे। परिवार ने कहा कि वह आर्थिक मुआवजा नहीं चाहता। उसकी मांग है कि गरीब गांव के बच्चों के लिए उचित सरकारी स्कूल बनाया जाए और पिता की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।

हमले के पीड़ित मफीक के बनाए वीडियो को दीपके ने X अकाउंट पर पोस्ट किया।

हमले के पीड़ित मफीक के बनाए वीडियो को दीपके ने X अकाउंट पर पोस्ट किया।

CJP ने प्रशासन के सामने 4 मांगें रखी

CJP ने प्रशासन के सामने चार मांगें रखी हैं। इनमें सभी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करना और हमले के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को न्याय के दायरे में लाना शामिल है। पार्टी ने पुलिस की कथित मिलीभगत, लापरवाही और गलत कार्रवाई के आरोपों की कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच की भी मांग की है।

पार्टी ने अब्दुल हफीज और उनके परिवार को चौबीसों घंटे सुरक्षा देने की मांग भी की है। चौथी मांग में परिवार की ओर से आर्थिक मुआवजा लेने से इनकार का सम्मान करते हुए अब्दुल के दिवंगत पिता के नाम पर सरकारी स्कूल बनाने की बात कही गई है।

————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

दीपके बोले-वोटर सरकार चुनता था, अब सरकार वोटर चुनती है:CJP को सियासी पार्टी नहीं बनाएंगे, पार्टी बनी तो आसानी से तोड़ दी जाएगी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके कुछ महीनों से अपने आंदोलनों को लेकर चर्चा में हैं। जंतर-मंतर पर आंदोलन के बाद इन दिनों दीपके सीजेपी के भविष्य, कोर कमेटी और आगे के आंदोलनों की रूपरेखा बनाने में जुटे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *