Headlines

रेलवे-ट्रैक किनारे जुए विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या:ट्रेन हादसा मान रही थी पुलिस, आसपास पूछताछ में खुला राज; 3 नाबालिग समेत 4 हिरासत में




राजधानी में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोगांव इलाके में 19 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात के बाद शव को रेलवे ट्रैक के किनारे छोड़ दिया, ताकि घटना को ट्रेन हादसा साबित किया जा सके। हालांकि, पुलिस की पड़ताल में हत्या की परतें खुलती चली गईं। मामले में तीन नाबालिग समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक का नाम प्रीतम साहू बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, अशोक नगर निवासी प्रीतम साहू (19) नड्डा बेचने का काम करता था। वह पिछले दो दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। सोमवार को गोगांव अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक किनारे उसका शव मिला। शव की हालत देखकर लोगों ने इसे ट्रेन हादसा मानते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक का एक पैर कटा हुआ था और उसके कपड़े खून से सने हुए थे। शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने जब परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मामले ने नया मोड़ ले लिया। जांच में पता चला कि प्रीतम को आखिरी बार रेलवे ट्रैक के पास कुछ युवकों के साथ जुआ खेलते हुए देखा गया था। इसी दौरान हार-जीत के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। चार लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस को आशंका है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने प्रीतम पर चाकू से हमला कर दिया। हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक के किनारे छोड़ दिया गया, ताकि मामला दुर्घटना का लगे। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए तीन नाबालिग और एक युवक से पूछताछ कर रही है। अगस्त के 15 दिनों में 9 हत्याएं रायपुर में हत्या की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। अगस्त के 15 दिनों में ही 9 लोगों की हत्या हो चुकी है। इनमें से 6 हत्याएं प्रेम संबंधों में विवाद के कारण हुई हैं। वहीं, पिछले साढ़े पांच वर्षों में कमिश्नरेट और ग्रामीण क्षेत्र में हत्या के 409 मामले दर्ज किए गए हैं। इस महीने खमतराई और मुजगहन में दो-दो, जबकि अभनपुर, सरस्वती नगर, गंज, आमानाका और गुढ़ियारी में एक-एक हत्या की घटना सामने आ चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *