विशाल टूल्स एंड फॉर्जिंग्स ने लगाया रक्तदान शिविर




जालंधर | स्वतंत्रता दिवस पर विशाल टूल्स एंड फॉर्जिंग्स द्वारा अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट मैच चॉइस टूल्स में ओहरी अस्पताल के सहयोग से चौथे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कंपनी के कर्मचारियों, सुपरवाइजरों, स्टाफ, मैनेजरों और मैनेजमेंट टीम ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर को सफल बनाने में प्लांट मैनेजर सुखजिंदर पाल सिंह हीर, सीनियर प्रोडक्शन मैनेजर अशोक कुमार, एचआर तलविंदर सिंह और शुभम डोकलान सहित लीडरशिप टीम का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर निदेशक केशव शूर ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे सरल और असरदार तरीका है। आजादी दिवस पर कर्मचारियों का इस सामाजिक कार्य के लिए एकजुट होना गर्व की बात है। वहीं, निदेशक राघव शूर ने सभी रक्तदाताओं और ओहरी अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक-एक यूनिट खून किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *