Headlines

नर्मदापुरम में रिटायर्ड TI की पत्नी से चेन स्नेचिंग:सावन सोमवार पर तिलक सिंदूर मंदिर में दर्शन करने गई थीं, FIR दर्ज




नर्मदापुरम के धार्मिक स्थल तिलक सिंदूर में सावन माह के तीसरे सोमवार को चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले सक्रिय रहे। बदमाश गिरोह की एक महिला ने रिटायर्ड टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर की पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात दर्शन करने के दौरान भीड़ के बीच हुई, इस वजह से वारदात करने वाली महिला को पहचाना नहीं जा सका। सोमवार शाम को महिला ने पथरौटा थाने में केस दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक, नर्मदा टाउन सिटी निवासी फरियादी का नाम सविता ठाकुर पति महेंद्र सिंह ठाकुर (55) है। उनके पति महेंद्र सिंह ठाकुर दो साल पहले भोपाल में पुलिस विभाग से रिटायर हुए हैं। महेंद्र सिंह ने बताया पीपलढाना हमारा मूल गांव है। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर नर्मदापुरम से कावड़ यात्रा तिलक सिंदूर के लिए रवाना हुई। जिसमें शामिल होकर तिलक सिंदूर हम पहुंचे। भगवान महादेव के दर्शन के बाद भैरव बाबा के दर्शन कर रहे थे। कुछ सामग्री चढ़ाने के लिए पत्नी सविता झुकीं, इतने में एक महिला ने काटकर मंगलसूत्र निकाल लिया। एक अन्य महिला का भी मंगलसूत्र निकाला
रिटायर्ड टीआई महेंद्र सिंह के मुताबिक उनकी पत्नी के अलावा पीपलढाना की एक और महिला का मंगलसूत्र निकाला गया है। लेकिन उनके द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई। पथरौटा थाना प्रभारी मोनिका गौर ने बताया फरियादी सविता ठाकुर नर्मदापुरम की रहने वाली हैं। तिलक सिंदूर में दर्शन के दौरान मंगलसूत्र गले से छीनने की शिकायत उन्होंने की है। एफआईआर दर्ज की है। मामले में जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *