Headlines

रायसेन संदीपनी विद्यालय भवन निर्माण में देरी:एबीवीपी-छात्रों ने दिया धरना, 15 सितंबर तक काम पूरा करने का मिला आश्वासन




रायसेन जिले के सिलवानी में संदीपनी विद्यालय के नवीन भवन निर्माण में देरी को लेकर मंगलवार को विद्यार्थियों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन परिसर में धरना देकर काम में तेजी लाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने निर्धारित समय-सीमा में भवन का निर्माण पूरा कर छात्रों को उपलब्ध कराने की मांग की। निर्माण में देरी का आरोप प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भवन निर्माण की गति लंबे समय से धीमी है। इसके चलते विद्यार्थियों को नवीन भवन और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जल्द निर्माण पूरा करने की मांग की। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर सुनी समस्या धरने की सूचना मिलने पर एसडीएम अलका सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने विद्यार्थियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों से कार्य की प्रगति और देरी के कारणों की जानकारी ली। 15 सितंबर तक निर्माण पूरा करने का आश्वासन चर्चा के बाद निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने एसडीएम को लिखित आश्वासन दिया कि संदीपनी विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। लिखित आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। अब विद्यार्थियों और अभिभावकों की निगाहें निर्माण एजेंसी के आश्वासन पर टिकी हैं। छात्रों का कहना है कि भवन जल्द तैयार होने से उन्हें बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *