- Hindi News
- National
- Kolkata Hotel Fire Incident | Multiple Deaths Including Bangladeshi Tourists
कोलकाता1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कोलकाता के एक होटल में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं छह लोग घायल हैं।
फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित होटल ताइबा में आग लगने के समय होटल में ज्यादातर लोग सो रहे थे। इस दौरान पूरे होटल में धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने से लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में कुछ बांग्लादेशी भी हैं जो यहां इलाज कराने आए थे। वहीं इनमें मेघालय और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के रहने वाले लोग भी शामिल हैं। आग लगने के बाद होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
पुलिस ने बताया कि होटल से 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्हें कोलकाता के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।


खबर अपडेट की जा रही है।

