Headlines

Punjab chandigarh breaking news updates headlines ludhiana Jalandhar amritsar



लुधियाना के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर (BRS Nagar) में देर रात एक पिज्जा शॉप पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने अंदर घुसते ही महज 3 सेकंड के भीतर लगातार 3 गोलियां दाग दीं।

.

इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। गनीमत रही कि काउंटर पर बैठा संचालक बाल-बाल बच गए। थाना सराभा नगर पुलिस ने मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान के अंदर लगे CCTV कैमरे की फुटेज में नजर आ रहा है कि टेबल पर 2 लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे। अचानक बाहर से टोपी पहने एक युवक और उसका साथी अंदर दाखिल होते हैं। अंदर आते ही एक बदमाश ने बिना रुके सीधे काउंटर की तरफ पिस्टल तानकर महज 3 सेकंड के अंदर 3 गोलियां दाग दी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *