![]()
मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्रों में आगामी 19 से 21 अगस्त 2026 तक लगातार तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, यह कटौती प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे के लिए की जाएगी। इससे शहर के कई रिहायशी इलाके प्रभावित होंगे। मुख्य रूप से 11 केवी जेल-2 (11 kV JAIL2) फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। इनमें सोडा गोदाम, छितभगवतीपुर, चर्च रोड, अमरुद बगान और मिल्लत कॉलोनी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मालीघाट नाका, कावेरी गैस एजेंसी के पास का क्षेत्र, मुरली मनोहर कॉलोनी, फैज कॉलोनी, पानी टंकी जेल रोड, सेंट्रल जेल, पानीकल चौक और जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के आसपास के निवासियों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ेगा। BPNNL और BUIDCO संयुक्त रूप से कर रही पोल शिफ्टिंग विद्युत आपूर्ति बाधित होने का मुख्य कारण बीपीडब्ल्यूएनएल (BPNNL) और बुडको (BUIDCO) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा पोल शिफ्टिंग का कार्य है। शहरी विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से सड़कों के चौड़ीकरण और अन्य निर्माण कार्यों के लिए बिजली के खंभों को स्थानांतरित किया जा रहा है। दोपहर के समय होने वाली इस कटौती से उपभोक्ताओं को पानी और अन्य आवश्यक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से पहले अपने सभी जरूरी काम निपटा लें, ताकि बिजली गुल रहने के दौरान उन्हें असुविधा न हो।
Source link
मुजफ्फरपुर में तीन दिन, तीन घंटे बिजली गुल:पोल शिफ्टिंग के कारण कई रिहायशी इलाकों में आपूर्ति बाधित, दोपहर 12 से 3 बजे तक पावर कट
