Headlines

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में चन्नी शामिल नहीं होंगे:अगले साल होने वाले चुनाव पर बननी है स्ट्रेटजी, राजा वड़िंग रहेंगे मौजूद




दिल्ली में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने दूरी बना ली है। बताया जा रहा है कि जरूरी काम के चलते वह बैठक में शामिल नहीं होंगे। वहीं, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और विजेंद्र सिंगला बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। गुटबाजी के बीच राहुल गांधी का पंजाब दौरे की तैयारी इस बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पंजाब कांग्रेस इस समय अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है और पार्टी नेता पूरी तरह एकजुट नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के सामने संगठन को मजबूत करने की चुनौती है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी कुछ समय बाद पंजाब दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व राहुल गांधी के दौरे से पहले पंजाब कांग्रेस को लेकर किसी भी स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *