![]()
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने x पर पोस्ट कर आरोप लगाते हुए कहा कि ACB के एक अधिकारी ने उन्हें बताया था कि सुबह तक ACB का सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने का कोई प्लान नहीं था। फिर दोपहर में अमित शाह जी का सीधे फ़ोन आया कि गिरफ़्तार कर लो। तब गिरफ़्तार किया। उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा की ज़ाहिर है कि अब गिरफ्तारी इस बात से नहीं होती कि किसी ने कोई गुनाह किया है या नहीं बल्कि इस बात से होती है कि वे दोनों किसे गिरफ़्तार करना चाहते हैं।
अमित शाह बताए सत्येन्द्र जैन को क्यो गिरफ्तार किया केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा की अमित शाह बतायें कि उन्होंने जांच एजेंसी पर दबाव डालकर सत्येन्द्र जैन को क्यों गिरफ़्तार करवाया। बता दें कि सत्येंद्र जैन दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री थे और उन पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले दर्ज हैं। ACB ने उन्हें कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद से AAP लगातार इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है। केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही
AAP का कहना है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। पार्टी ने इस मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग की है।
Source link
