Headlines

नूंह में चुराई रकम से बनवाई सोने की चेन:अधिवक्ता के घर हुई चोरी का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार, 11.8 लाख बरामद, बाइक जब्त




नूंह शहर के वार्ड नंबर-10 में अधिवक्ता के मकान से हुई करीब 20 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना शहर नूंह पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 लाख 8 हजार 500 रुपए, चोरी की रकम से बनवाई गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त को आर्य समाज मंदिर के पास रहने वाले अधिवक्ता पंकज गुप्ता के मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। चोर अलमारी में रखी करीब 20 लाख रुपए की नकदी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद थाना शहर नूंह में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एसपी के आदेश पर विशेष टीम का गठन पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में तीन युवक मोटरसाइकिल पर पहुंचते और मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने 14 अगस्त को अलवर जिले के बैरावास निवासी उमरदीन उर्फ कुक्कल को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद 15 अगस्त को सामोला निवासी अब्दुल्ला उर्फ अजरुद्दीन और 16 अगस्त को शाहपुर नंगली निवासी मुस्तकीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आरोपियों से चोरी की रकम बरामद की गई। उमरदीन से 6 लाख 30 हजार रुपए, अब्दुल्ला से 4 लाख रुपए और चोरी की रकम से बनवाई गई सोने की चेन बरामद हुई। वहीं, मुस्तकीम से 78 हजार 500 रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब चोरी हुए बाकी सामान की बरामदगी और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *