Headlines

काशीविश्वनाथ में दर्शन के नाम पर वसूली में 5 गिरफ्तार:VIP दर्शन बताकर श्रद्धालुओं से ठगी, मंदिर कर्मियों की मिलीभगत की आशंका




सावन में वाराण्सी आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक मदद करने के साथ ही ठगने वाला गिरोह भी सक्रिय है। काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगाघाट पर श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन का हवाला देकर ठगने वाले पांच आरोपियों को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोदौलिया से लेकर चौक और मैदागिन तक ये गिरोह सक्रिय है। इसमें पंडों के अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गार्ड या कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि मामले में पुलिस जांच कर रही है। चौक पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं से रुपये लेकर दर्शन कराने के पांच आरोपियों को चौक पुलिस ने बुधवार को गेट नंबर चार से गिरफ्तार किया। आरोपियों में देवरिया के कृष्णानगर पिपरपाती निवासी लाल बाबू पांडेय, लहरतारा नई बस्ती निवासी आशीष पांडेय, सूजाबाद पड़ाव निवासी दिलीप पांडेय, जबलपुर राझी के मड़ई निवासी यश दुबे और बिहार दरभंगा बेहरा निवासी सुशील कुमार दास है। चौक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि यह सभी दर्शनार्थियों से पैसे लेकर जल्द दर्शन कराने का झांसा दे रहे थे। कुछ दर्शनार्थियों की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों को पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *