Headlines

टीएस बोले-जेन-जी और जेन-अल्फा का सड़क पर उतरना तकलीफदेह:कहा- सरकार करे सार्थक संवाद, अच्छी शिक्षा का उद्देश्य मात्र नौकरी हासिल करना नहीं




पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बुधवार को होली क्रॉस कन्वेंट स्कूल के छात्रों से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। सिंहदेव ने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा का अपनी मांगों के लिए सड़क पर आना चिंता की बात है। सरकार को उनकी समस्याओं के लिए उनसे सार्थक संवाद कर उनकी मांगों को पूर्ण करना चाहिए। सिंहदेव ने देश और समाज के प्रति जेन-जी और जेन-अल्फा के विचारों को जानने और उनके विचार और मांगों के प्रतिनिधित्व के लिए होली क्रॉस कान्वेंट स्कूल पहुंचकर छात्रों से बातचीत की। पूर्व डिप्टी सीएम की पहल पर सरगुजा NSUI ने छात्रों से संवाद की एक नई श्रृंखला शुरू की है। छात्रों ने पूछे कई मुद्दों को लेकर सवाल स्कूल के सभाकक्ष में हुए इस संवाद में छात्र-छात्राओं ने कई मुद्दों पर सवाल पूछे। छात्रों ने जेन-जी के जंतर-मंतर आंदोलन, छत्तीसगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं की कमी, अंबिकापुर की सड़कों और सरकारी अस्पतालों से जुड़े सवाल भी पूछे। छात्रों ने सिंहदेव से उनकी निजी पसंद के बारे में भी सवाल किए। उन्होंने पूछा कि वे किस तरह की किताबें पढ़ते हैं और ऑस्ट्रेलिया में स्काईडाइविंग का अनुभव कैसा रहा। किताबों के बारे में सिंहदेव ने बताया कि उन्हें हल्की-फुल्की दार्शनिक सोच वाली किताबें पढ़ना पसंद है। वे स्वामी विवेकानंद से जुड़ी किताबों का भी गहराई से अध्ययन करते हैं। सिंहदेव ने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति होने के कारण उन्हें लोगों से लगातार मिलना और बातचीत करनी पड़ती है। इसलिए पढ़ने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता। उन्होंने बताया कि आजकल नई जानकारी हासिल करने के लिए वे यू-ट्यूब का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। अच्छी शिक्षा का ध्येय अच्छा नागरिक बनना सिंहदेव ने कहा कि अच्छी शिक्षा का उद्देश्य मात्र नौकरी हासिल करना ही नहीं है, साथ ही भविष्य के एक अच्छे नागरिक बनने का होता है। सिंहदेव ने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा से सरकार को संवाद करना चाहिए और उनकी समस्याओं का हल करना चाहिए। कार्यकम में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल, सतीश बारी, अंकित जायसवाल, ऋषिकेश सहित होली क्रास कान्वेंट स्कूल के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *