![]()
जिला कृषि कार्यालय सभागार में बुधवार को डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कृषि पदाधिकारी अनूप कुमार हेंब्रम ने किया। प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी
.
प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल क्रॉप सर्वे की आवश्यकता, इसकी उपयोगिता, सर्वे करने की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को मोबाइल एप के माध्यम से फसल संबंधी आंकड़ों को सही तरीके से दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का उद्देश्य खेतों एवं फसलों से संबंधित वास्तविक और अद्यतन आंकड़े जुटाना है, जिससे कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत कुल 12,08,836 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले के 1136 गांवों में सर्वे किया जाना है। प्रखंडवार लक्ष्य के तहत जामताड़ा में 2,32,344, फतेहपुर में 1,94,331, करमाटांड़ में 1,10,654, कुंडहित में 1,98,028, नाला में 2,70,498 तथा नारायणपुर में 2,02,981 का लक्ष्य निर्धारित है। मौके पर उप परियोजना निदेशक आत्मा संजय कुमार सिंह, कृषि निरीक्षक इन्दु शेखर पोद्दार, मास्टर ट्रेनर सोमेन, सीएससी डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर उत्पल दे, जिला मास्टर ट्रेनर सुजीत कुमार सिंह एवं विजय कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। जिला कृषि पदाधिकारी अनूप कुमार हेंब्रम ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से खेतों और फसलों से संबंधित सही एवं अद्यतन जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध होगी। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सर्वे का कार्य पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ करें तथा निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने में सहयोग करें।
