Headlines

रायपुर में सड़क हादसे का लाइव VIDEO:स्कूटी सवार बाप-बेटे को बस चालक ने मारी टक्कर, गाड़ी को 15 फीट तक घसीटा




रायपुर में सड़क हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक यात्री बस ने स्कूटी सवार पिता और उसके 3 साल के बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई और बस चालक उसे कुछ दूरी तक घसीटता हुआ आगे बढ़ गया। हादसे में पिता-पुत्र घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। पचपेड़ी नाका-संतोषीनगर सर्विस रोड पर हादसा जानकारी के मुताबिक घटना पचपेड़ी नाका से संतोषीनगर जाने वाली सर्विस रोड की है। चहल ट्रांसपोर्ट की यात्री बस सर्विस रोड से रिंग रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार गौतम पठानी अपने 3 साल के बेटे के साथ वहां से गुजर रहे थे। अचानक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई। इसके बावजूद बस कुछ दूरी तक चलती रही और स्कूटी सड़क पर घिसटती रही। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बस स्कूटी को टक्कर मारती है और इसके बाद स्कूटी बस के नीचे फंस जाती है। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ते हैं। लोगों ने घायल पिता-पुत्र को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। समय पर मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया। चालक को राहगीरों ने रोका स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर के बाद बस चालक मौके पर नहीं रुका और स्कूटी को घसीटते हुए आगे निकल गया। राहगीरों ने बस को रोका और पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। परिजनों ने मामलें में अब तक शिकायत नहीं की है। पुलिस अपनी स्तर पर जांच कर रही है। सड़क सुरक्षा पर फिर सवाल राजधानी में सर्विस रोड पर इस तरह के हादसे ने यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। खासकर भीड़भाड़ वाले रास्तों पर भारी वाहनों की गति और लापरवाही पर नियंत्रण की जरूरत है। पुलिस लोगों से वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *