![]()
लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में बूंदाबादी भी हो रही। मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है। दिन में बादलों की आवाजाही के बीच आंधी और बारिश की संभावना है। इस बीच 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। बुधवार को लखनऊ में सीजन की सबसे अधिक 18.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 67 फीसदी रही है।
Source link
लखनऊ में रिकॉर्ड 18.4 मिलीमीटर बारिश:सुबह से छाए बादल दिन में आंधी के साथ होगी बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
