Headlines

Panchkula Robbery Case | Women Attacked By Miscreants, CCTV Footage


पंचकूला में महिलाओं से लूट करते बदमाश।

पंचकूला में सुबह सैर पर निकली 2 महिलाओं के साथ लूट हो गई। सड़क पर पीछे से दौड़कर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे रूमाल से ढक रखे थे।

.

2 बदमाशों ने महिलाओं की गर्दन पकड़कर उन्हें सड़क पर गिरा लिया। उनके कानों से बालियां निकालकर फरार हो गए। इस दौरान एक महिला बदमाशों को हाथ से मारती भी नजर आई। करीब 15 सेकेंड में ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

महिलाओं से लूट की तस्वीरें देखिए:-

पंचकूला में सकेतड़ी-केंबवाला रोड पर सुबह सैर के लिए जातीं महिलाएं।

पंचकूला में सकेतड़ी-केंबवाला रोड पर सुबह सैर के लिए जातीं महिलाएं।

महिलाओं के पीछे से भागकर आए बदमाश।

महिलाओं के पीछे से भागकर आए बदमाश।

महिलाओं का मुंह दबोचकर बदमाशों ने उन्हें सड़क पर गिरा दिया।

महिलाओं का मुंह दबोचकर बदमाशों ने उन्हें सड़क पर गिरा दिया।

सैर पर निकली, पीछा कर आए बदमाश

पंचकूला के सकेतबड़ी निवासी 2 महिलाएं शुक्रवार सुबह करीब सवा 3 बजे सैर पर निकली थीं। केंबवाला रोड पर पहुंचते ही पीछे आए 2 बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और कान से बालियां निकालकर फरार हो गए।

सड़क पर गिरने से महिलाओं को हल्की चोटें भी आई हैं। वहीं, एक महिला ने साहस दिखाते हुए बदमाश को मारकर भगाने की भी कोशिश की। आसपास के लोगों का कहना है कि सवेरा होने की वजह से पूरी रोड सुनसान भी थी।

महिलाओं से बालियां लूटने के बाद फरार होते बदमाश।

महिलाओं से बालियां लूटने के बाद फरार होते बदमाश।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *