![]()
8वां केंद्रीय वेतन आयोग 16 से 18 सितंबर तक चंडीगढ़ दौरे पर रहेगा। इस दौरान आयोग केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारियों से जुड़े संगठनों, संस्थानों, यूनियनों, कर्मचारियों और पेंशनर्स से बातचीत करेगा। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के कर्मचारी, पेंशनर्स व संगठन जो आयोग के सामने अपनी मांगें रखना चाहते हैं, वे आयोग से मुलाकात के लिए समय ले सकते हैं। केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश के विभागों एवं संस्थानों के अलावा विभिन्न कर्मचारी संगठन, यूनियन, व्यक्तिगत कर्मचारी व केंद्र सरकार के पेंशनर्स भी आयोग से मुलाकात के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आयोग की ओर से जारी ऑनलाइन माध्यम के जरिए अपना अनुरोध भेजना होगा। 25 अगस्त तक करना होगा आवेदन इच्छुक कर्मचारियों, पेंशनर्स और संगठनों को 25 अगस्त तक अनुरोध भेजना होगा। आवेदन के दौरान उन्हें ज्ञापन भी जमा करना होगा। इसके बाद विशिष्ट ज्ञापन पहचान संख्या जारी की जाएगी। मुलाकात के लिए आवेदन करते समय इस पहचान संख्या को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। आयोग ने आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक जारी किया है। इच्छुक कर्मचारी, संगठन और पेंशनर्स निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से मुलाकात के लिए अनुरोध भेज सकते हैं। चार राज्यों और चंडीगढ़ के लोग होंगे शामिल चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और शहर से जुड़े केंद्र सरकार के कर्मचारी, पेंशनर्स और कर्मचारी संगठन मांगें और सुझाव 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के सामने रख सकेंगे। वेतन, भत्ते, पेंशन और सेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आयोग के साथ चर्चा का मौका मिलेगा। केंद्र सरकार के विभागों और केंद्र शासित प्रदेश के संस्थानों को भी आयोग के साथ बातचीत के लिए आवेदन करने का अवसर दिया गया है। जगह और समय बाद में बताया जाएगा आयोग के मुताबिक, जिन लोगों और संगठनों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, उनके साथ बैठक का स्थान और विस्तृत कार्यक्रम बाद में साझा किया जाएगा। फिलहाल इच्छुक पक्षों को 25 अगस्त तक अपना अनुरोध भेजना होगा। ज्ञापन की पहचान संख्या रखना जरूरी आयोग से बातचीत के लिए आवेदन करने वालों को पहले अपना ज्ञापन जमा करना होगा। इसके बाद मिलने वाली विशिष्ट पहचान संख्या को सुरक्षित रखना जरूरी होगा। मुलाकात के लिए आवेदन करते समय यही पहचान संख्या दर्ज करनी होगी। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का चंडीगढ़ दौरा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान उन्हें अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव सीधे आयोग के सामने रखने का अवसर मिलेगा।
Source link
चंडीगढ़ आएगा 8वां वेतन आयोग:16-18 सितंबर तक करेगा बैठक, वेतन-पेंशन से जुड़े मुद्दे रख सकेंगे सामने; 25 अगस्त तक करें आवेदन
