सोनीपत में क्राइम रिव्यू मीटिंग लेते हुए पुलिस कमिश्नर ममता सिंह।
सोनीपत पुलिस आयुक्त कार्यालय राई में जिला पुलिस की एक उच्चस्तरीय क्राइम रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त ममता सिंह (IPS, ADGP) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के सभी पुलिस उपायुक्तों (DCP) और सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) ने हिस्सा लिया। ब
.
पेंडिंग केसों का काम तमाम, भगोड़े अपराधियों पर कसता शिकंजा
बैठक में पुलिस आयुक्त ने पेंडिंग मामलों को जल्द से जल्द निपटाने और वांछित व आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि संगीन अपराधों के मामलों में जांच को तेजी से पूरा कर समयबद्ध तरीके से चालान पेश किया जाए ताकि आरोपियों को अदालत से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

साइबर ठगों और नशा तस्करों का होगा खेल खत्म
ममता सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने इलाकों में सक्रिय अपराधियों पर लगातार निगरानी रखें और आमजन की शिकायतों को पहली प्राथमिकता पर हल करें। इसके अलावा, जिले में साइबर अपराध, नशा तस्करी, अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और अन्य अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियानों को बिना किसी ढील के जारी रखने का आदेश दिया।
ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी: सोनीपत को safe zone बनाने का संकल्प
पुलिस आयुक्त ने दो टूक शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जिले के हर नागरिक को सुरक्षित माहौल देना सोनीपत पुलिस का सबसे बड़ा लक्ष्य है। इसके लिए सभी अधिकारियों को फील्ड में उतरकर प्रभावी और सक्रिय पुलिसिंग का परिचय देना होगा।
आपसी तालमेल से बिछेगा सुरक्षा का जाल
बैठक का समापन करते हुए पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को ‘अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance against Crime) की नीति अपनाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की विभिन्न टीमों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा, जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।
