Headlines

पानीपत में दोस्तों ने युवक की पीठ में घोंपा चाकू:10 इंच गहरा घाव; फोन लेने जा रहा था, पीछे से किया हमला




पानीपत जिले के किवाना गांव में गुरुवार को 19 वर्षीय युवक की पीठ में उसी के 2 नाबालिग दोस्तों ने चाकू घोंप दिया। इससे युवक की पीठ पर करीब 10 इंच गहरा घाव हो गया। गंभीर हालत में उसे पहले समालखा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पानीपत रेफर कर दिया गया। बेहतर इलाज के लिए घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान किवाना निवासी मनीष के तौर पर हुई है। वहीं घायल के दोनों दोस्त भी गांव के ही रहने वाले हैं। आरोपियों ने वारदात को भी अंजाम गांव में ही मनीष के घर के पास ही दिया। घर से फोन लेने निकला था मनीष घायल मनीष के पिता रामेमहर और पड़ोसी रजनीश ने बताया कि मनीष फोन लेने के लिए घर से निकला था। वह गली से होते हुए अपने घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पीछे से उसके दोस्त आए। आरोप है कि दोनों ने मनीष की पीठ में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पीठ में चाकू लगने से हुआ गंभीर घाव परिजनों के मुताबिक चाकू लगने से मनीष की पीठ पर करीब 10 इंच का घाव हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल समालखा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए पानीपत रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। दोनों आरोपी बताए जा रहे 15-16 साल के परिजनों ने हमले का आरोप गांव के ही 2 नाबालिगों पर लगाया है। उनके मुताबिक दोनों की उम्र करीब 15-16 वर्ष है। दोनों 11वीं 12 वीं कक्षा के छात्र बताए गए हैं। घटना के पीछे क्या कारण रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यहां तक की घायल मनीष भी वारदात के बारे में कुछ बता नहीं पा रहा है। अब जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जानकारी जुटाने के साथ हमले के कारण और आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *